bhavishya malika

Bhavishya Malika Prediction on Internet

Bhavishya Malika Prediction on Internet

Bhavishya Malika Prediction on Internet

वैज्ञानिक जंत्रमाने अचल होइब, हरिंकर चक्र खाली घुरुण जेथिब।

अर्थात - संसार में एक ऐसा समय आएगा जब श्रीभगवान की योगमाया शक्ति के प्रभाव के कारण, जिसे मनुष्य वैज्ञानिक शक्ति के नाम से जानते हैं या जिसके पास जितनी भी तकनीकी शक्ति है वो सभी, और सम्पूर्ण विश्व के सभी तकनीकी उपकरण या वैज्ञानिक यंत्र, जिनकी वजह से विश्व के मनुष्य समाज को ऐसा प्रतीत होता है, कि भगवान और वैदिक धारा का कोई मूल्य नही है ये सभी व्यर्थ है, इन सभी यथार्थ बातों को मिथ्या समझा जाता है, ऐसी सोच वाले लोगों के लिए बुरे समय की सुरुआत होने वाली है। आनेवाले समय में जगतपति भगवान की माया के प्रभाव से सम्पूर्ण विश्व के सभी तकनीकी उपकरण और जिसे वर्तमान में हम कंप्यूटर सिस्टम के नाम से जानते हैं वो सभी अचल हो जाएंगे सभी सूचनातंत्र ध्वस्त हो जाएंगे, निष्क्रिय हो जाएंगे। किसी भी तरह के मानव निर्मित कोई भी उपकरण पूर्णरूप से निष्क्रिय हो जाएंगे। जिन देशों को खुद पर तकनीकी उन्नति के कारण गर्ब या अहंकार है, वो अमेरिका हो या इंग्लैंड या फिर चीन या कोई भी बड़े देश उन सभी का अहंकार चकनाचूर हो जाएगा वो समझ नही पाएंगे क्या करें, उन्हें किसी भी प्रकार से सुरक्षा नही मिल पाएगी।

इसलिए समय रहते समस्त विश्व के लोगों को सनातन धर्म में आना चाहिए, विश्व सनातन धर्म की धारा का पालन करना चाहिए।